मोतिहारी: जिले में जिन पंचायत सचिव/मुखिया जिनके द्वारा योजना अभिलेख या अन्य कागजात गायब कर दिया गया, उनके विरूद्ध होगी कार्यवाई
जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा बताया गया है कि पंचायतो में वांछित कागजात यथा कैश बुक/पासबुक/योजना अभिलेख प्राप्त/उपलब्ध नहीं होता है, तो उस समय पदस्थापित पंचायत सचिव/मुखिया जिनके द्वारा योजना अभिलेख या अन्य कागजात गायब कर दिया गया, उनके विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करेगें।