रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।