बहेड़ी: पिंदारी अभयचंद गांव में चार दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी के ग्राम पिंदारी अभयचंद निवासी खजान सिंह पुत्र पोथीराम के मुताबिक गांव के कुछ लोग राजनीतिक कारणों से उससे रंजिश रखते हैं इसी के चलते बीती एक मार्च को दिन में करीब साढ़े आठ बजे चार दबंग लालाराम रेशम सिंह हिमांशु एवं सुमित उसके घर में घुस आए और गाली गलौच करने लगे आरोप है कि गालियां देने का विरोध करने पर चारों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी।