बेनीपुर: महिनाम पछवारी टोल में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ
महिनाम पछवारी टोल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरु। कथा व्यास आचार्य पं. राघवेंद्र शास्त्री के ज्ञानवर्षा से श्रद्धालुओं को भक्ति एवं जीवन मूल्य के बारे में बताया जाता है। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए तथा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।