अमरोहा: अमरोहा में शुरू हुआ ट्रेड फेयर, डीएम ने बताया कि लोकल व्यापारियों के उत्पादों को मिलेगा नया बाजार
Amroha, Amroha | Oct 9, 2025 अमरोहा में आज से ट्रेड फेयर का आगाज हो गया है। इस मेले को लेकर आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेड फेयर स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों के उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया है।