चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित बेलवानी गांव के पास सोमवार दोपहर एक ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चालक की पहचान फुल्ली गांव निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है। कमलेश गिट्टी ढुलाई का काम करते थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।