हिलसा: बनवारीपुर गांव में बढ़ई समाज की एकजुटता के लिए हुई आम बैठक
Hilsa, Nalanda | Apr 1, 2025 मंगलवार को हिलसा प्रखंड क्षेत्र के कामता पंचायत के बनवारीपुर गांव में बढई समाज संघ की आम बैठक का हुआ आयोजन। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ शिव कुमार शर्मा एवं संचालन अजय मिस्त्री ने किया। इस दौरान आम बैठक को संबोधित करते हुए संघ के सचिव नीरज कुमार ने बढई समाज की एकजुट पर बल देते हुए सभी को साथ लेकर चलने की बात कहा।