हिलसा: जैतीपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग
Hilsa, Nalanda | Apr 1, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर गांव के गौड़ा खंधा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से पांच बीघे में लगी गेहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद गांव में अफरा - तफरी का माहौल उत्पन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और समरसेबल मोटर चालू कर आग बुझाने की कोशिश की गई।