आरा: सड़क हादसे में जख्मी पड़रिया गांव निवासी एक अधेड़ की इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 भोजपुर जिले में हुए सड़क हादसे में जख्मी एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्व.बृंदा सिंह के 57 वर्षीय पुत्र दयानंद सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे।