राजगढ़: राजगढ़ मिडवे ट्वीट होटल के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर, ड्राइवर घायल
राजगढ़ मिडवे ट्वीट होटल के सामने मंगलवार की तकरीबन रात 10:00 बजे के लगभग एक तेज गति से आ रही कार एक अन्य वाहन से टकराई। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। वही राजगढ़ शहर वासियों का कहना है कि राजगढ़ नगर के बीचो-बीच से निकलने वाला जयपुर जबलपुर नेशनल हाईवे दुर्घटनाओं का शिकार आए दिन होता जा रहा है ।