बहराइच जिले में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया।