पीथमपुर: जर्जर राशन दुकान से हादसे का खतरा मंडरा रहा
पीथमपुर: जर्जर राशन दुकान से मंडरा रहा हादसे का खतरा।आजाद चौराहे के पास वार्ड क्रमांक 15 में स्थित उचित मूल्य की दुकान की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। भवन की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत से सीमेंट-कंक्रीट के टुकड़े सरियों के सहारे लटके हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।