एत्मादपुर: नगला चंदन के पास ट्रक और दो ऑटो की टक्कर में 6 की मौत, 6 घायल, DCP वेस्ट आदित्य कुमार ने दी जानकारी
थाना खन्दौली क्षेत्र के आगरा–जलेसर मार्ग नगला चंदन के पास ओवरटेक के दौरान एक ट्रक और दो ऑटो की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि 6 का इलाज जारी है। मौके पर यातायात बाधित रहा, पुलिस ने मार्ग सुचारु कराया। घटना की जांच और कार्रवाई जारी है।