उनियारा उपखंड क्षेत्र के पागडी गांव में कन्हैया पद दंगल का आयोजन रविवार को शाम 4 बजे तक किया गया। जिसमें भगतसिंह सेना सुप्रीमो व किसान नेता नरेश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान किसान नेता नरेश मीणा ने आमजन को संबोधित करते हुए 30 जनवरी को कोटड़ी मोड पर होने वाले जन आंदोलन के लिए आमंत्रित किया।