दुर्घटना लखनऊ अयोध्या हाईवे सड़क पर स्थित पटरंगा हाईवे चौकी क्षेत्र के जरायल कला के पास की है, जहां पर गुरुवार की सुबह केमिकल से भरा एक अनियंत्रित टैंकर हाईवे सड़क पर पलट गया, इस दौरान हाइवे पर आ जा रहे वाहन सवार राहगीर बाल बाल बच गए, टैंकर पलटते ही हाइवे पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया, हाईवे चौकी पुलिस तत्काल पहुंच गई।