सुपौल: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में सुपौल में राजद का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
Supaul, Supaul | Feb 12, 2026 सुपौल में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के लोहियानगर चौक पर राजद किसान प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम राजद किसान प्रकोष्ठ सुपौल के जिला अध्यक्ष मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।