गोड्डा: नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Godda, Godda | Feb 2, 2026 सोमवार की दोपहर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में मो.कामरान, राजेश कुमार साह उर्फ राजेश मंडल और सुशील रमानी शामिल है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों एवम प्रस्तावकों के साथ पहुँचे थे। 4 फरवरी दोपहर3 बजे तक नामांकन किया जा सकता है।