भिवानी: बौंदकलां से मायके जा रही महिला की 3 अंगूठियां लेकर ठग हुए फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी में दादरी जिले की एक महिला को बातों में उलझा कर एक महिला व दो अन्य व्यक्ति उसकी सोने की तीन अंगूठी उतरवा कर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि ठगों की पहचान हो सके।