ठेठईटांगर: शुक्रवार, शाम 3:20 बजे, 38 वर्षीय मनेश मांझी की कर्नाटक में समुद्र में डूबने से मृत्यु हो गई। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर परिवार को 20 किलो चावल दिया गया और मनरेगा जॉब कार्ड तुरंत जारी किया गया। मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ व विधवा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा।