बारुन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भुइयां टोली से NBW वारंटी अशोक चौधरी को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार NBW वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारुण थानांतर्गत ग्राम भुइयां टोली से अशोक चौधरी (पिता- नेपाली चौधरी) को पुलिस ने धर दबोचा। वह न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में वांछित चल रहा था।