लाडपुरा: एमपी नंबर की मॉडिफाई बस की आरसी होगी रद्द, इमरजेंसी एग्जिट पर बनाया गया था स्लीपर, कोटा आरटीओ टीम ने किया जब्त
Ladpura, Kota | Nov 4, 2025 जैसलमेर में बस हादसे के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह से एक्टिव हो गया। कोटा आरटीओ टीम ने कार्रवाई कर एक स्लीपर बस को जब्त किया, जो तय मानकों से अधिक स्लीपर बनाकर यात्रियों को बैठा रही थी। ये बस कोटा से गोरखपुर जा रही थी।