पीरो: पीरो में नेहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, श्रद्धा में डूबे घाट और घर-आंगन
Piro, Bhojpur | Mar 22, 2026 आस्था और लोकपरंपरा के महान पर्व चैती छठ का शुभारंभ रविवार को “नेहाय-खाय” के साथ हो गया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पवित्र स्नान कर घर-आंगन की साफ-सफाई की और पूरी विधि-विधान से शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की। रविवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि इस अवसर पर व्रतियों ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया का स्मरण किया।