ब्यौहारी: वन विभाग ने ब्यौहारी के खैरा गांव से रेत का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्राली को ज़ब्त किया
वन विभाग ने जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह 9:00 बजे बताया है की रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है जिसमें चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है वन परिक्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जिस पर यह कार्रवाई की गई है।