नागाणा थाना क्षेत्र में कवास बाटाङू रोड पुनिया धर्म कांटे के सामने अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने शनिवार रात 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डालूराम पुत्र हनुमान राम के खेत में राखी फसल में आग लग गई। डालूराम बने खेत में आग की लपटे उड़ते हुए देखी तो भाग कर उधर गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी-भीड़ हो गई।