मोहम्मदी: ग्राम पालचक व गुलौली में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक मोहम्मदी हृदय नारायण पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ ग्राम पालचक व गुलौली थाना मोहम्मदी में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 180 किलोग्राम गुड़ लहन को नष्ट करते हुए लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।