नवाबगंज: जहांगीराबाद में बिना मान्यता वाले स्कूल पर फिर कार्रवाई, पिछले साल छज्जा गिरने से 28 बच्चे हुए थे घायल
बाराबंकी के जहांगीराबाद में स्थित अवध एकेडमी एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है। यह वही स्कूल है जहां पिछले साल 23 अगस्त को छज्जा गिरने से 28 बच्चे घायल हो गए थे।घटना के बाद जांच में पता चला कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था। भवन भी मानकों के अनुरूप नहीं था। इसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया था।