झांसी: झांसी मुन्नालाल पावर हाउस में संविदा महिला कर्मचारी ने बिल के नाम पर लोगों से लिए रुपए, लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2024 आज जिलाधिकारी कार्यालय पर एक महिला व एक पुरुष अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मुन्नालाल पावर हाउस में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात एक महिला द्वारा उनसे बिल जमा करने के नाम पर काफी रुपए ऐंठे गए। एवं आज तक उनका बिल जमा नहीं किया गया। वहीं पैसे वापस लेने को लेकर महिला आजकल करती है। लोगों द्वारा जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।