मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुइलिसुता गाँव में सोमवार शाम लगभग 4 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व आदिवासी छात्र संघ के नेता महेश मार्डी के खेत में रखे पुआल (पुवाल) के ढेर में कुछ नशे में धुत, गंजेड़ी व शरारती युवाओं ने आग लगा दी। आग लगने से खेत में रखा पूरा पुआल जलकर राख हो गया।