आगरा: फतेहाबाद रोड पर फूल सैय्यद चौराहे पर निकला सांप, राहगीर और पर्यटक हुए भयभीत
Agra, Agra | Sep 30, 2024 आगरा के फूल सैय्यद चौराहे पर एक अजगर सांप निकलने से राहगीरों और पर्यटकों में हड़कंप मच गया। दरअसल फूल सैय्यद चौराहे के पास एक कार में मरीज को लेकर कुछ लोग जा रहे थे। तभी बीच सड़क पर अजगर साँप आ गया। कार चला रहे ड्राइवर ने कार रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन कार साँप के ऊपर चढ़ गई। और अजगर साँप कार में छिप गया।