भानपुरा: ढाबला माधोसिंह गांव स्थित शासकीय विद्यालय में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने बच्चों को वितरित की साइकिल
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढाबला माधोसिंह में आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने विद्यालय के छात्र - छात्राओं के साथ चर्चा कर साईकिल वितरित की। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री अजय जी तिवारी, जनपद सदस्य श्री श्याम जी, ढाबला माधोसिंह सरपंच श्री प्रकाश जी बंजारा सहित विद्यालय शिक्षकगण, छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।