काशी में मकरसंक्रांति पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Sadar, Varanasi | Jan 15, 2026 देशभर में मकरसंक्रांति का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। धर्म की नगरी काशी में इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने वालो को पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता को लेकर काशी पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ब्रह्ममुहुर्त से मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और ध्यान व दान कार्य में जुट गए।