बैरिया अंचल क्षेत्र के कोईरपट्टी गंडक नदी घाट पर सोमवार की शाम हुए नाव हादसे में डूबी दो लड़कियों का शव तीन दिन बाद भी बुधवार के देर साम करीब सात बजे तक बरामद नहीं हो सका है। घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय हुई जब गंडक नदी में चल रही बड़ी नाव से छोटी नाव की टक्कर हो गई, जिससे छोटी नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग नदी में गिर