सरगुजा ओलम्पिक 2026 की तैयारियों को लेकर सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने वर्चुअल माध्यम से संभागस्तरीय बैठक ली। बैठक में संभाग के सभी जिलों में चल रही तैयारियों और पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की गई। जशपुर जनसम्पर्क से बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार संभागायुक्त ने कहा कि सरगुजा संभाग आदिवासी बहुल और खेल प्रतिभाओं से समृद्ध क्षेत्र है।