बुलंदशहर: नगर में आज श्री महाकाल कावड़ सेवा समिति द्वारा उज्जैन नरेश बाबा महाकाल की पालकी की शोभायात्रा का प्रथम बार आगमन
बुलंदशहर नगर में श्री महाकाल कावड़ सेवा समिति द्वारा बाबा महाकाल जी की पालकी की शोभायात्रा का प्रथम बार आगमन हुआ। जिसमें बड़े ही धूमधाम के साथ हरिद्वार से साठा राज राजेश्वर मन्दिर, नगर के जगह-जगह मुख्य चौराहों से होते हुए डीजे व ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए पुष्प वर्षा की व देवीपुरा के भवन मन्दिर पर बाबा महाकाल की पालकी का समापन हुआ।