प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक महेंद्र प्रजापति के आदेशानुसार प्रखंड संसाधन केंद्र, हैदरनगर में शनिवार दोपहर 3 बजे तक मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराई गई।