लाडपुरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर अधिकारियों को दिए राहत व स्थायी समाधान के निर्देश
Ladpura, Kota | Jul 16, 2025 कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं और उन्होंने मंगलवार को कोटा शहर के अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे रानपुर और बरडा बस्ती पहुंचे, जहां नालों की बाउंड्री टूटने से जलभराव की स्थिति बन गई है। बिरला ने अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा कर हालात की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते नालों