राजसमंद। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदिरों, स्मारकों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा स्वयं राजसमंद झील स्थित ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पहुंचे, जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।