बहराइच: रोडवेज परिसर में संविदा कर्मचारियों की मांगों पर अमल करने की मांग, रोडवेज कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित
संविदा कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले शनिवार को रोडवेज कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सभी ने मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। संविदा कर्मचारी एकता संघ का प्रांतीय संविदा कर्मचारी सम्मेलन और धरना प्रदर्शन शनिवार को आयोजित हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष पवन शुक्ला के निर्देशन में आयोजित सम्मेलन और धरना में काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए।