हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ से डॉक्टर्स नाराज
Huzur, Bhopal | Aug 31, 2024 भोपाल में एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद अस्पताल में की गई तोड़फोड़ से डॉक्टर्स नाराज हैं ।आज यूनाइडेट डॉक्टर्स फेडरेशन ने सिटी अस्पताल में बैठक की। प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर, नर्सिंग होम एसोसिएशन,मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर इसमें शामिल हुए। सभी ने रविवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र से मिलने का प्लान बनाया हैं|