मुज़फ्फरनगर: गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न, मंत्री कपिल देव अग्रवाल और राकेश टिकैत रहे शामिल
शहर के रोडवेज गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा जगत गुरु कलयुग के अवतार श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, किसान नेता राकेश टिकैत, और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। सिख समाज ने मंत्री से गुरु गोविंद सिंह के नाम पर चौराहा नामकरण की मांग की।