आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य केंद्र आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जिले की आर्थिक प्रगति की रूपरेखा तैयार करना रहा।