चांद: चांद नगर में कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा को दी गई स्कूटी
चांद नगर में मंगलवार को कक्षा 12 में 92 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा अनुराधा पिता इंद्रकुमार को आज जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्कूटी प्रदान की गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दान सिंह पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। शाम 6 बजे यह कार्यक्रम कन्या शाला में आयोजित किया गया।