गुना नगर: बागेरी डबल लोक केंद्र पर खाद लेने आई महिला की मौत, कलेक्टर ने जांच समिति गठित की, 3 दिन में रिपोर्ट देगी
गुना के बागेरी डबल लोग केंद्र पर 26 नवंबर 2025 रात कुशेपुर निवासी भूरिया बाई की खाद की लाइन में तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। 30 नवंबर को गुना केके कन्याल ने जांच समिति बनाई है, तीन दिन में पूरी जांच कर रिपोर्ट देंगे। समिति में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन अध्यक्ष, एसडीम, उपायुक्त सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी और जिला संयोजक जनजातीय विभाग को सदस्य नियुक्त किया है।