बहराइच: एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने जानलेवा हमला मामले के दो आरोपियों को दिया दोषी करार सुनाई 6-6 साल कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने साल 2018 में घर में खुश कर जानलेवा हमला करने के मामले के दो आरोपियों को बुधवार को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। एडीजीसी क्रीमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना थाना हरदी इलाके की है जब आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कोर्ट ने आज आरोपियों को सज़ा सुनाई है।