बहराइच: फत्तेपुरवा गांव में किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव निवासी किशोरी का घर के कमरे में शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जब परिजनों ने शव लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फत्तेपुरवा गांव निवासी मोहनी (१६) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।