बहराइच: बहराइच में कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या व दुष्कर्म की घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना को लेकर बुधवार को मेडिकल कॉलेज बहराइच में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सभी पर्चा काउंटर और ओपीडी को बंद कर प्रदर्शन किया। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। पश्चिम बंगाल के आरजीकर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।