धार: धरावरा–गुलवा रोड पर रहस्यमयी मौत… चेहरा कुचलकर पहचान मिटा दी गई… अब पूरा इलाका पूछ रहा है — आखिर कौन था वो।
धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलवा से धरावरा रोड पर ऐसी भयावह घटना सामने आई जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।सड़क किनारे अज्ञात युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से माहौल सनसनाहट भरा हो गया। राहगीरों ने युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।