लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवाजी गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय नन्हे खान का बुधवार शाम निधन हो गया था। गुरुवार को परिजन गांव स्थित संयुक्त खाते की बाग की जमीन पर कब्र खोदकर शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कृष्णकांत, सूर्यमणि शुक्ल और रामआश्रय शुक्ल सहित अन्य लोगों ने उस जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते हुए दफनाने का विरोध किया।