पलवल: यमुना का जल स्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने बाहुबलीपुर गांव को पूरी तरह खाली करवाया
Palwal, Palwal | Sep 3, 2025 पलवल में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाहुबलीपुर गांव को पूरी तरह से खाली करवा लिया है। गांव खाली करने के बाद मुस्तफाबाद के राजकीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित कर दिया है। सभी के लिए भोजन व पानी की सुविधा दी गई है। यहां तक की पशुओं के लिए भी चारे-पानी की सुविधा की गई है। बचाव राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है