मूसानगर थाना के गुलौली के रमन ने बताया कि चचेरा भाई आलोक कुमार 30 परिवार समेत पुखरायां में किराए पर रहता है। उसके साथ नासिक प्राइवेट नौकरी करने गए थे। मन न लगने पर भाई को घर छोड़ने आ रहा था। रास्ते में भाई की हालत बिगड़ गई। भाई को सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने युवक की मृत घोषित कर दिया। बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।